केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लगाई दौड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भिवाड़ी में आयोजित रन फॉर यूनिटी में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मेला ग्राउंड से स्टेडियम तक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ और सभापति डॉ. गुंजन खटाना सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद। स्टेडियम में भूपेंद्र यादव ने बाबा बालकनाथ के साथ टेनिस भी खेला। केंद्रीय मंत्री ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नींव रखने का काम उन्होंने किया।
भिवाड़ी, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भिवाड़ी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मेला ग्राउंड से स्टेडियम तक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ और भिवाड़ी सभापति डॉ.
गुंजन खटाना सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और बाबा बालकनाथ के बीच टेनिस का मुकाबला भी देखने को मिला। भिवाड़ी में शनिवार, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की।
मेला ग्राउंड से शुरू हुई दौड़ में केंद्रीय मंत्री ने स्वयं भाग लेकर स्टेडियम तक दौड़ लगाई। रास्ते में कई स्थानों पर उनका फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नींव रखने का काम लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था।
उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का एक दिलचस्प नजारा स्टेडियम में देखने को मिला, जहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव टेनिस कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के साथ टेनिस खेला और खेल भावना का परिचय दिया।
इस दौरान भिवाड़ी सभापति डॉ. गुंजन खटाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित इस रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भिवाड़ी में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
बाइट – भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री।