देश

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आज समावेश और नए ई-अनुदान पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आज समावेश और नए ई-अनुदान पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

रायपुर, 25 नवंबर 2026

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा आज नई दिल्ली में समावेश और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

समावेश एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने विकसित किया है। इसके माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और संगठनात्मक पोर्टलों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर ‘सामाजिक सहायक’ नाम से एक एआई आधारित चैटबॉट भी होगा, जो 22 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी और सहायता उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। पहला समझौता सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा भाषिणी के बीच होगा। इसका उद्देश्य समावेश प्लेटफॉर्म पर बहुभाषी सुविधाएं उपलब्ध कराना और भाषा प्रौद्योगिकी सेवाओं को एकीकृत करना है।

कौशल विकास निगम-एनएसडीसी के बीच होगा। इसके तहत प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-पीएम-अजय के अनुदान सहायता घटक के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के लिए सहायता तथा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

समावेश एक नया डिजिटल पोर्टल है जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने बनाया है, ताकि सभी योजनाएँ, सेवाएँ और पोर्टल एक ही जगह पर मिल सकें। यह पोर्टल नागरिकों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी और आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाएगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है, और नागरिकों को समय और प्रयास बचाने में मदद करेगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा; लोग आसानी से लाभार्थी बन सकते हैं, दावों की प्रक्रिया तेज होगी, और सरकारी सेवाओं तक पहुँच

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।