देश

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

नवंबर 17, नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की। काहिरा के न्यू एडमिनिस्ट्रेटिव कैपिटल स्थित कैबिनेट मुख्यालय में हुई इस बैठक में भारत और मिस्र के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा, उन्होंने 'इनफिनिटी एनर्जी' के चेयरमैन मोहम्मद इस्माइल मंसूर से मुलाकात की।

बैठक में दोनों देशों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, फिनटेक और सप्लाई चेन लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीयूष गोयल ने कहा कि मिस्र के प्रमुख कारोबारी भारत के साथ अपने व्यापारिक और निवेश संबंधों को और मजबूत करने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटो कंपोनेंट्स, डिजिटल पेमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

केंद्रीय मंत्री ने भारत के बड़े और तेजी से बढ़ते बाजार, मजबूत विनिर्माण तंत्र, कुशल कार्यबल और निवेश के अनुकूल माहौल को मिस्र के कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि मिस्र के व्यवसायियों के पास भारत की विकास यात्रा से जुड़कर व्यापार औरे निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने का सुनहरा मौका है।

फोटो स्त्रोत: X/PiyushGoyal

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह बैठक भारत-इजिप्ट के रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक कदम है, विशेषकर ऊर्जा, विनिर्माण और डिजिटल क्षेत्र में। इस बैठक का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और नई निवेश परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा दिखाता है। आम जनता पर इसका असर रोजगार सृजन, किफायती ऊर्जा और नई तकनीकी साझेद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।