केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने युवाओं से भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश के युवाओं को नए विचारों, नवाचार और स्पष्ट उद्देश्यों के साथ भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। नई दिल्ली में आज दिल्ली संवाद-2026 को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की प्रगति और चुनौतियों से निपटने की क्षमता का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि एक सौ चालीस करोड़ की आबादी वाला भारत और उसकी युवा शक्ति देश की बड़ी ताकत है। जहां कई देशों में बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है, वहीं भारत की औसत आयु 30 वर्ष से कम है। अगले तीन दशकों तक इसके 30 वर्ष से कम रहने की उम्मीद है।
श्री गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प उन्हें केवल भारत की विकास यात्रा का उत्तराधिकारी ही नहीं, बल्कि इसका निर्माता भी बनाते हैं। युवा देश को अधिक समृद्ध भविष्य की ओर ले जा रहे हैं।