केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जयपुर में बीजेपी कार्यालय पर आयोजित की प्रेस वार्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनावों में लगातार हार के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। एसआईआर, वोट चोरी और ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता लोकतांत्रिक चुनाव है। उन्होंने एसआईआर के आंकड़े सामने रखते हुए पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने की अपील भी की।
जयपुर, 31 अक्टूबर।केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनावों में लगातार मिल रही हार से बचने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। जयपुर में बीजेपी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र लोकतांत्रिक रास्ता चुनाव है।
भारत की जनता लोकतंत्र में विश्वास रखती है और किसी भी तरह के असंवैधानिक सत्ता परिवर्तन को स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में जोशी ने विशेष रूप से एसआईआर वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ है। एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनमें मतदाताओं की मृत्यु, स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर चले जाने या निर्धारित पते पर नहीं मिलने जैसी स्थितियां हैं।
उनके अनुसार करीब 2.80 करोड़ मृत मतदाता, 6.3 करोड़ स्थायी रूप से स्थानांतरित और 3 करोड़ अनुपस्थित या लापता मतदाताओं से संबंधित मामले सामने आए हैं।उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वे फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन या ऑफलाइन अपना नाम जुड़वा सकते हैं। राजस्थान में भी करीब 13 लाख नए मतदाता शामिल किए जाने की जानकारी उन्होंने दी।
कर्नाटक के चुनावों का उदाहरण देकर ईवीएम पर उठाए सवालों को घेरा। जोशी ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों के समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नवरात्र और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान प्रदर्शन करने से व्यापार और अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। निष्पक्षता पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल के रिकॉर्ड पर भी विचार करना चाहिए।
उनके अनुसार आज तकनीक के उपयोग से चुनावी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हुई है और संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र बचाओ को लेकर सांकेतिक जुलूस निकालेगी इससे कोई प्रभावित नहीं होगा।
बाइट प्रहलाद जोशी, केंद्रीय मंत्री