राजनीति

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रायपुर में की प्रेसवार्ता, सामाजिक न्याय मंत्रालय की योजनाओं और SC/ST बैकलॉग पदों की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रायपुर में की प्रेसवार्ता, सामाजिक न्याय मंत्रालय की योजनाओं और SC/ST बैकलॉग पदों की समीक्षा

रायपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले आज रायपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्टेट गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के बैकलॉग पदों पर भर्ती और नियुक्तियों की स्थिति का भी जायजा लिया।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभागीय योजनाओं, संविधान और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और आरक्षित वर्गों के रिक्त पदों पर भर्ती से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए रामदास अठावले ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष की भूमिका बेहतर ढंग से निभानी चाहिए। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के साथ गठबंधन के तहत कुछ सीटों की मांग से जुड़े मुद्दे का भी उल्लेख किया। रायपुर प्रवास के दौरान उनकी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने रायपुर में प्रेस वार्ता के दौरान SC/ST बैकलॉग पदों की भर्ती और नियुक्तियों पर चर्चा की। यह विषय सरकार की सामाजिक न्याय योजनाओं और रोजगार के अवसरों से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे SC/ST वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों में खुली पदों की स्पष्टता और भरण-पोषण की गति पर असर पड़ेगा। यदि भर्ती प्रक्रिया तेज़ होती है तो इन समुदायों के लिए आर्थिक स्थिरता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की संभावना बढ़ेगी, जिससे सामाजिक समावेशन और सम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।