राजनीति

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण

शिवपुरी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान पिछोर विधानसभा के अंतर्गत अछरौनी में ₹2.95 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और चमरौआ में ₹1.96 करोड़ से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक भरोसेमंद तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यह विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों के जीवन को और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

A
AIR Bhopal

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।