राज्य

केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने विशेष अभियान के छठे चरण के तहत सालभर सफाई अभियान चलाने का किया आह्वान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने विशेष अभियान के छठे चरण के तहत सालभर सफाई अभियान चलाने का किया आह्वान

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से विशेष अभियान का छठा चरण शुरू किया है। देशभर के 610 कार्यालयों में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई बढ़ाना, लंबित मामलों को कम करना और ई-कचरे का सही तरीके से निपटान करना है।

श्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान मंत्रालय की हर इकाई में चलाया जाए और इसे 31 अक्टूबर के बाद भी सालभर जारी रखा जाए। उन्होंने आम लोगों से जुड़े कार्यालयों को प्राथमिकता देने और अच्छे कामों का प्रचार सोशल मीडिया के जरिए करने पर भी बल दिया।

मंत्रालय के अनुसार, 2021 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 36 करोड़ 20 लाख रुपये का राजस्व मिला है। करीब 13 लाख 89 हजार किलोग्राम कबाड़ हटाया गया, 13 लाख 98 हजार वर्ग फुट जगह खाली कराई गई और 2 लाख 71 हजार पुरानी फाइलें हटाई गईं। इस दौरान छह हजार छह सौ 42 बाहरी अभियान चलाए गए और 15 हजार 496 स्थानों पर सफाई की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।