केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के पांचवें चरण का किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 6 नवंबर 2026
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के पांचवे चरण का शुभारंभ किया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि यह अभियान वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों सहित हर नागरिक की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा और कल्याण का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि वे समाज में अपना योगदान जारी रख सकें। डॉ. सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बुजुर्ग पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंकों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने पेंशन सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के लिए पेंशन अदालतों के आयोजन और पुराने नियमों को हटाने सहित पेंशन सुधारों का भी उल्लेख किया।