केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने रायपुर में सामाजिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति बैकलाग भर्ती की प्रगति का आंकलन करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और रायपुर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार ने वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक पहल की है। छत्तीसगढ़ में पांच नशामुक्ति केन्द्रों और तीन वृद्ध आश्रमों के लिए धन प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा से संबंधित केन्द्र सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सहित देशभर में ग्रामीण, गरीब और आदिवासी समुदायों के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।