राज्य

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू 125 युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू 125 युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

रायपुर, 19 सितंबर 2026

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों के एक सौ पच्चीस नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने चयनित सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र सिर्फ रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि देश सेवा, जिम्मेदारी और विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का नया संकल्प है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू द्वारा रायपुर में आयोजित रोजगार मेले में 125 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की है। यह कार्यक्रम सरकार की रोजगार सृजन और युवाओं को सरकारी पदों से जोड़ने की पहल का हिस्सा है। इस कदम से युवाओं को स्थिर नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। इसके अलावा, यह रोजगार के अवसर बढ़ाकर बेरोजगारी घटाने और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।