राज्य

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतना–देवेन्द्रनगर और रीवा–चुरहट रेल खंडों का किया उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतना–देवेन्द्रनगर और रीवा–चुरहट रेल खंडों का किया उद्घाटन

मध्यप्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में दो नई रेल लाइनों का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतना–देवेन्द्रनगर और रीवा–चुरहट रेलखंडों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नागौद और चुरहट रेलवे स्टेशनों से देवेन्द्रनगर–चुरहट–देवेन्द्रनगर नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रीवा–चुरहट रेल लाइन से सीधी जिला पहली बार देश के रेल नेटवर्क से जुड़ेगा। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान होने के साथ क्षेत्र में खनिज और माल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, देवेन्द्रनगर–चुरहट रेल सेवा सीधी को रीवा और सतना से जोड़ेगी। सतना–देवेन्द्रनगर रेल लाइन से पन्ना जिले के आदिवासी क्षेत्रों में रेल संपर्क बेहतर होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्यप्रदेश में करीब 1.5 लाख करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, नए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होंगे।

------- होल्ड अप : अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल मंत्री

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सतना–देवेन्द्रनगर और रीवा–चुरहट रेल खंडों का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। यह कदम मध्यप्रदेश में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे क्षेत्रीय यातायात में सुधार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नई लाइनों से नागौद, चुरहट और देवेन्द्रनगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा संभव होगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी पर यात्रा में समय और लागत दोनों की बचत होगी। इसके अलावा, क्षेत्र में व्यापार, पर्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।