केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
16 सितम्बर 2026, पौड़ी गढ़वाल: केंद्रीय विद्यालय, पौड़ी में सड़क सुरक्षा और फर्स्ट रिस्पॉन्डर स्किल्स पर तीन घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व विद्यालय के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में घायलों की तत्काल सहायता करने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी गयी। विशेषज्ञों ने फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका, दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों और घायल व्यक्ति की स्थिति को सुरक्षित रखने के संबंध में जानकारी दी।
आरटीओ विमल पांडे ने कहा कि दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में आसपास मौजूद व्यक्ति यदि सही तरीके से सहायता उपलब्ध कराए तो घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने तक उसकी स्थिति को संभालने में मदद मिल सकती है। उन्होंने इस पहल को यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
संलग्न- फोटो
कैप्शन_ विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी
🎙️ जनता का संदेश का मत
सड़क सुरक्षा का ज्ञान सिर्फ व्यक्तिगत सुरक्षा नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। जब हम बच्चों को दुर्घटना रोकने और आपातकाल में सहायता करने की कला सिखाते हैं, हम एक सुरक्षित, सहानुभूतिपूर्ण समुदाय का निर्माण करते हैं। यह प्रशिक्षण हमें याद दिलाता है कि हर जीवन की कद्र करनी चाहिए और आपात स्थिति में त्वरित मदद से मृत्यु और चोट कम हो सकती है। आइए हम इस ज्ञान को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में लागू कर, एक सुरक्षित और दयालु समाज की दिशा में कदम बढ़ाएँ।