देश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में ईरान के आर्थिक मामलों और वित्त मंत्री सैयद अली मदनीजादेह से मुलाकात की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में ईरान के आर्थिक मामलों और वित्त मंत्री सैयद अली मदनीजादेह से मुलाकात की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में ईरान के आर्थिक मामलों और वित्त मंत्री सैयद अली मदनीजादेह से मुलाकात की। बैठक में श्रीमती सीतारामन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ईरान की भागीदारी और इसके 'फाइनेंस ट्रैक' की चर्चाओं में सकारात्मक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। वित्त मंत्रालय के अनुसार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों और आपसी हित के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।