केरल में ED की बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: केरलम में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सहकारी संस्थाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। त्रिशूर, एर्नाकुलम और कोझिकोड में करीब 20 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई तीन सहकारी संस्थाओं में लगभग 92 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जांच के दायरे में अर्बन को-ऑपरेटिव सोसायटी में करीब 55 करोड़ रुपये, थेन्नेला सर्विस को-ऑपरेटिव सोसायटी में लगभग 10 करोड़ रुपये और कुट्टानेल्लूर को-ऑपरेटिव बैंक में करीब 27 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीमें संबंधित परिसरों से दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।
जांच एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी है।
FILE PHOTO