राजनीति

केरल फेस्ट जैसे आयोजन आर्थिक स्वावलंबन के स्रोत: श्री तोमर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केरल फेस्ट जैसे आयोजन आर्थिक स्वावलंबन के स्रोत: श्री तोमर

मध्य प्रदेश सरकार ने आदिगुरु शंकराचार्य के ज्ञान प्राप्ति स्थल पर ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊंची एकात्म प्रतिमा बनाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट किया है। इस तरह मध्यप्रदेश और केरल का पुरातन संबंध है। थोड़ी बहुत विविधता इस मजबूत ताने-बाने को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकती है। अब केरल फेस्ट जैसे आयोजन आमोद-प्रमोद के साथ आर्थिक स्वावलंबन भी देते हैं। इस तरह दोनों प्रदेश आत्मनिर्भरता पाने का कार्य भी कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने यह बात विट्‌टन मार्केट में तीसरे केरला फेस्ट 2026 के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। केरला फेस्ट 2026 का उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी की उपस्थिति में हुआ।

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि राजनीतिक रूप से भी केरल और मध्य प्रदेश के बीच एक खास संबंध है। जब विधानसभा में भाजपा के इतने सदस्य थे कि वे सब मिलकर एक व्यक्ति को राज्यसभा में भेज सकते थे तब केरल के बुजुर्ग राजनेता श्री ओ. राजगोपाल को मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भेजा गया था। यह भी विविधता में एकता का बड़ा प्रमाण है। केरल फेस्ट जैसे आयोजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के कारण कलाओं तथा संस्कृतियों की साझेदारी होती है। यह भारत की एकता के लिए महत्वपूर्ण आयाम है।

आरंभ में यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन भोपाल के अध्यक्ष ओ.डी. जोसेफ ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कलाओं, नृत्य, संगीत, खान-पान, हस्तशिल्प और विभिन्न सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को एक मंच पर लाकर यह महोत्सव इस विचार को सशक्त करता है कि भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और आपसी एकता ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर केरल फेस्ट जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आर्थिक स्वावलंबन के स्रोत के रूप में दिखाती है, जहाँ परंपरा और पर्यटन का समन्वय हो रहा है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि सांस्कृतिक उत्सवों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिल सकती है और रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। ऐसी पहलों से आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा: ग्रामीण क्षेत्रों में आय में वृद्धि, युवा बेरोजगारी में कमी, और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करके सामाजिक एकजुटता बढ़ेगी। इसके अलावा, यह उदाहरण अन्य राज्यों को भी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।