राजनीति

केरलम कांग्रेस का पोस्ट-व्यवस्था नहीं संभलती तो CJI इस्तीफा दें:फिर डिलीट किया; विवाद बढ़ा तो सांसद बोले- हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
केरलम कांग्रेस का पोस्ट-व्यवस्था नहीं संभलती तो CJI इस्तीफा दें:फिर डिलीट किया; विवाद बढ़ा तो सांसद बोले- हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

केरलम कांग्रेस के CJI सूर्यकांत पर दिए विवादित कमेंट पर कांग्रेस नेता ने सफाई दी। सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करती है। दरअसल केरलम कांग्रेस ने सोमवार को X पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि अगर कानून-व्यवस्था संभालना आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए।

हम किसी ऐसे व्यक्ति को आपकी जगह लाएंगे, जो इसे संभाल सके। हालांकि कुछ घंटे बाद ही इस पोस्ट का डिलीट कर दिया। पवन खेड़ा बोले- जिसने भी यह किया, वो पूरी तरह से गलत पोस्ट डिलीट किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “जिसने भी यह किया है, हम उसके इस रुख से पूरी तरह असहमत हैं। यह पूरी तरह गलत है। हमें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं।

यही वजह है कि न्यायपालिका पर हमारे भरोसे के कारण हम सर्वोच्च न्यायालय के दरवाजे तक गए और वहां अपनी बात रखी।” BJP बोली- कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है भाजपा ने इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी जताई आपत्ति सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने पोस्ट की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न्यायपालिका की गरिमा को कम करती हैं और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के समान हैं।

एसोसिएशन ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। चीफ जस्टिस ने विपक्ष से मिलने से इनकार किया, आज राहुल ने याचिका लगाई भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने रविवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं की मुलाकात की मांग ठुकरा दी थी। विपक्षी नेता SIR के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

CJI ने कहा कि यह मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए नेताओं को याचिका दायर कर अदालत का रुख करना चाहिए। जिसके बाद राहुल समेत पूरे विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… पहली बार विपक्ष

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केरल की कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पर विवादास्पद टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि यदि वे कानून-व्यवस्था संभाल नहीं सकते तो इस्तीफा दें। यह विषय राजनीतिक और न्यायिक स्वतंत्रता के बीच के तनाव को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि राजनीतिक दल न्यायपालिका पर किस प्रकार का दबाव डाल सकते हैं और कैसे यह सार्वजनिक विश्वास को प्रभावित कर सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों को न्यायिक निर्णयों में पक्षपात की चिंता हो, और राजनेताओं के बीच बढ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।