केरलम: नीलकुरिंजी फूलों को देखने के लिए कल से ट्रेकिंग शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 25, नई दिल्ली: केरलम के मुन्नार स्थित मीसापुलिमाला पहाड़ियों पर खिले दुर्लभ नीलकुरिंजी फूलों को देखने के लिए 26 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग शुरू होगी। राज्य के वन विकास निगम ने पर्यटकों की आवाजाही के लिए जरूरी व्यवस्था की है।
समुद्र तल से करीब 2,640 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मीसापुलिमाला केरलम की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। यहां पर्यटकों को नीलकुरिंजी के फूलों के साथ आसपास की पहाड़ियों के नजारे देखने का अवसर मिलेगा।
प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की संख्या सीमित रखने पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखना है।
पर्यटकों को निर्धारित रास्तों पर चलने और फूलों तथा प्राकृतिक वनस्पतियों को नुकसान नहीं पहुंचाने की सलाह दी गई है।
नीलकुरिंजी के दुर्लभ फूलों के लिए प्रसिद्ध मीसापुलिमाला की पहाड़ियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।