केरेडारी गोलीकांड का खुलासा, दो घायलों समेत पांच गिरफ्तार, आपस में ही चली थी गोली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हजारीबाग पुलिस ने किया केरेडारी गोलीकांड का खुलासा, दो घायलों समेत पांच की हुई गिरफ्तारी, एक पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद।
Short Headline: केरेडारी गोलीकांड का खुलासा, दो घायलों समेत पांच गिरफ्तार, आपस में ही चली थी गोली
24 अक्टूबर, हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत हुई गोलीबारी की घटना का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा किया है। कांड में संलिप्त दो जख्मी युवक समेत कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल फोन, फायरिंग का वीडियो युक्त एक पेन ड्राइव और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वे खनन क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान सचिन कुमार महतो ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। बाद में रूपलाल महतो ने हथियार के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे रूपलाल के बाईं हथेली और रमेश महतो की दाहिने जांघ में गोली लग गई।
बाइट- अमित कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग