केतन मर्डर केस-पिता ने सिया के परिवार पर शक जताया:कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मांगी; आरोपियों को फांसी देने की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सोमवार को सिया के परिवार के सदस्यों पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का शक जताया है। उन्होंने आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है। विशाल ने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मांगी है। उन्होंने उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग भी की है।
विशाल अग्रवाल ने सोमवार को PTI से कहा- मैंने अभी चार्जशीट नहीं पढ़ी है। इसे पढ़ने के बाद ही टिप्पणी करूंगा। हमने इसकी कॉपी के लिए कोर्ट का रुख किया है। पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। तीनों आरोपी सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे न्यायिक हिरासत में हैं और वर्तमान में पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं।
गुप्त शादी की खबरों पर सवाल आरोपी चेतन चौधरी से सिया की शादी की खबरों का जिक्र करते हुए विशाल ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर ये खबरें सही हैं, तो सिया के परिवार ने अपने बेटे केतन से उसकी शादी कराने की कोशिश क्यों की थी। विशाल ने बताया कि उन्होंने पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फास्ट ट्रैक ट्रायल कराने और उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग की थी।
18 जून: केतन का शव मिला था सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था।
जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है। चार्जशीट की 5 बड़ी बातें 1.
हादसा नहीं, हत्या की साजिश का आरोप: पुलिस के मुताबिक 18 जून को केतन की लोहागढ़ में करीब 350-400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हुई। जांच के बाद पुलिस ने इसे हादसा नहीं, बल्कि कथित हत्या की साजिश बताया है। 2.
CCTV में हुडी पहना शख्स दिखा: लोहागढ़ के टिकट काउंटर के CCTV फुटेज में केतन और सिया के पीछे हुडी पहना एक व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की है। 3.
चेतन ने मोबाइल दफ्तर में छोड़ा: पुलिस
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar