मनोरंजन

KGF-कांतारा के मेकर्स का बड़ा ऐलान, श्रील प्रभुपाद पर बनाएंगे फिल्म 'शरणागति', सामने आई रिलीज डेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
KGF-कांतारा के मेकर्स का बड़ा ऐलान, श्रील प्रभुपाद पर बनाएंगे फिल्म 'शरणागति', सामने आई रिलीज डेट

होम्बले फिल्म्स लगातार भारतीय सिनेमा में नए प्रयोग कर रहा है. 'केजीएफ', 'कांतारा' और 'सालार' जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुकी ये प्रोडक्शन कंपनी अब 'इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस' (इस्कॉन) के संस्थापक आचार्य ए.सी.

भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के जीवन को पर्दे पर उतारने वाली है. इसके लिए उसने ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स से हाथ मिलाया है.

उन्होंने श्रील प्रभुपाद के जीवन पर बनने जा रही फिल्म के टाइटल का खुलासा करते हुए रिलीज डेट भी बता दी है.

एनिमेटेड फिल्म 'शरणागति' का ऐलान

होम्बले फिल्म्स और ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स ने यूट्यूब पर फिल्म का टाइटल टीजर वीडियो शेयर किया है. फिल्म का नाम शरणागति रखा गया है. बता दें कि ये एक एनिमिटेड फिल्म होगी.

जिसे होमब्ले फिल्म्स और ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स मिलकर दुनिया के सामने लाएंगे. करीब डेढ़ मिनट के टाइटल टीजर में आचार्य जी की झलक भी दिखाई दे रही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का डायरेक्शन गौरा शक्ति दास कर रहे हैं और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है.

जबकि बतौर प्रोड्यसूर्स फिल्म से राजेश सिंह और लोहित राव जुड़े हुए हैं.

एनिमिटेड फिल्म के लिए विजुअल डायरेक्टर के रूप में श्रीधर शिकारिपुरा काम कर रहे हैं. AI मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी के जरिए मूवी को तैयार किया जाएगा.

इसका निर्माण ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है.

जबकि होमब्ले फिल्म्स ने इसे दुनियाभर में रिलीज करने और पेश करने की कमान संभाली है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है.

ये मूवी अगस्त 2027 में श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा के शुभ अवसर पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.

कौन थे आचार्य श्रील प्रभुपाद?

आचार्य श्रील प्रभुपाद का जन्म 1 सितंबर 1896 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. उनका असली नाम अभय चरण डे था.

उन्होंने अपना जीवन सनातन धर्म और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति के लिए समर्पित किया था. वो आध्यात्मिक गुरु श्रील भक

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि होम्बले फिल्म्स ने श्रील प्रभुपाद के जीवन पर आधारित फिल्म ‘शरणागति’ बनाने का निर्णय लिया है, जिसे ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया जाएगा। यह विषय धार्मिक और आध्यात्मिक इतिहास को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करना है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि होम्बले फिल्म्स ने ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी बड़ी हिट्स दी हैं, और इस प्रकार वे एक नई और गहरी कहानी को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करेंगे। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि यह आध्यात्मिक ज्ञान को मनोरंजन के साथ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।