खबर की तटस्थता और एआई के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता महत्वपूर्ण: गौरव सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 16, शिमला (हिमाचल प्रदेश): आज शिमला में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता का मूल आधार निष्पक्षता, सच्चाई और तथ्यपरकता है। समाचारों का संप्रेषण करते समय किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह से बचना और सभी पक्षों को उचित स्थान देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में सूचना का निर्माण और प्रसार पहले से कहीं अधिक तेज हो गया है। तकनीक के माध्यम से तस्वीरों, वीडियो और आवाज में बदलाव कर भ्रामक सामग्री तैयार करना भी आसान हुआ है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। किसी भी वीडियो, फोटो अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना को सत्यापित किए बिना प्रकाशित करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय तथा सूचनाओं का जिम्मेदार आदान-प्रदान कानून व्यवस्था और जनविश्वास को मजबूत बनाने में सहायक है। खबर की तटस्थता बनाए रखना ही पत्रकारिता की विश्वसनीयता का आधार है। इसी दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता में सूचना का संप्रेषण और आदान-प्रदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रशासन, पुलिस, मीडिया और आम जनता के बीच निरंतर संवाद से ही सही जानकारी का प्रवाह सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना का केवल उपलब्ध होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका सही समय पर, सही संदर्भ में और सही माध्यम से जनता तक पहुंचना भी जरूरी है। विशेषकर आपदा, कानून व्यवस्था और संवेदनशील परिस्थितियों में भ्रामक अथवा अधूरी जानकारी से अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है।
ऐसे समय में मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह संबंधित पक्षों से तथ्यों की पुष्टि करें और जनता तक स्पष्ट, संतुलित तथा विश्वसनीय जानकारी पहुंचाए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पत्रकारिता प्रशासनिक पारदर्शिता, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर शिमला में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह द्वारा पत्रकारिता के मूल मूल्यों—निष्पक्षता, सच्चाई और तथ्यपरकता—पर प्रकाश डालती है, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता की आवश्यकता पर बल देती है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि मीडिया की भूमिका समाज में सूचनाओं के संतुलित वितरण में है, और एआई से उत्पन्न गलत सूचना के खतरे को देखते हुए विश्वसनीय रिपोर्टिंग अनिवार्य हो गई है। जनता पर इसका असर यह है कि यदि पत्रकार निष्पक्ष और तथ्यपरक रहे त