राजनीति

खड़गे बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं:वोटर्स के नाम हटाने की साजिश रची; कांग्रेस की SIR पर बैठक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खड़गे बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं:वोटर्स के नाम हटाने की साजिश रची; कांग्रेस की SIR पर बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है इसलिए तुरंत हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में खड़गे ने कहा कि पूरा देश अब जानता है कि CEC का उद्देश्य भाजपा को लाभ पहुंचाना है।

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग में कथित मतभेदों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बैठक की। इसमें फैसला किया गया कि कांग्रेस वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मुद्दों को संसद में उठाएगी और प्रदर्शन करेगी। खड़गे बोले- CEC ने दबाव में काम किया MNS-शिवसेना (UBT) का 4 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने कहा कि MNS और शिवसेना (UBT) 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन करेंगी। 23 सितंबर: EC के अंदर मतभेद की रिपोर्ट सामने आई 23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस की चुनाव आयोग के अंदर मतभेद से जुड़ी रिपोर्ट आई थी। इसके मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों पर लिखित आपत्ति जताई थी।

इनमें वोटर लिस्ट, SIR और ECINet से जुड़े फैसले शामिल थे। इसके बाद से विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार पर मनमानी के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने 24 सितंबर को ज्ञानेश पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। CJP ने भी कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाने वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने की सहमति दी है। याचिका में ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… SIR पर कल INDIA ब्लॉक की बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे, उद्धव ऑनलाइन जुड़ेंगे दिल्ली में कल विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक की बैठक होगी।

इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों पर विपक्ष की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि वह सरकार की कठपुतली बन गये हैं और वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश रची जा रही है। यह विषय चुनावी निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गहरा सवाल उठाता है, क्योंकि CEC का कार्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि अगर साजिश सच है, तो लाखों मतदाताओं के वोट अमान्य हो सकते हैं, जिससे चुनाव का परिणाम प्रभावित हो सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वोट देने की विश्वसनीयता कम हो, म

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।