राजनीति

खड़गे के 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर सियासी विवाद, BJP ने बोला हमला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खड़गे के 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर सियासी विवाद, BJP ने बोला हमला

नवंबर 09, नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को 'खुशियों की ईद' बताने वाले बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। बीजेपी ने खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, दीपावली के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दीपावली खुशियों की ईद है और यह लंबे समय तक चलने वाली ईद है। उनके इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाए हैं।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दीपावली जैसे त्योहार पर भी वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। वहीं, बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी उम्र हो चुकी है और इसी वजह से वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खड़गे के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दीपावली को उसके अपने नाम और पहचान से पुकारने में आखिर क्या परेशानी है। भाटिया ने कहा कि ईद का अपना महत्व है और दीपावली की अपनी पवित्रता, परंपरा और पहचान है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि क्या वह कभी ईद को 'खुशियों की दिवाली' कहने का साहस दिखाएगा।

साथ ही उन्होंने हिंदू त्योहारों की पहचान और आस्था का सम्मान करने की बात कही। फ़ाइल फ़ोटो: मल्लिकार्जुन खड़गे,अध्यक्ष , कांग्रेस फ़ाइल फ़ोटो: प्रदीप भंडारी,प्रवक्ता , प्रवक्ता ,बीजेपी फ़ाइल फ़ोटो: गौरव भाटिया, प्रवक्ता , बीजेपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।