राजनीति

खाद्य मंत्री ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खाद्य मंत्री ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर, 08 सितम्बर 2026

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कल नवा रायपुर में खरीफ विपणन वर्ष की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने धान खरीदी, बारदानों की व्यवस्था, नए खरीदी केंद्रों की तैयारी और किसान पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन शीघ्र पूरा करने तथा खरीदी और संग्रहण केंद्रों में शॉर्टेज कम करने पर जोर दिया। बैठक में सिटी गैस वितरण योजना से संबंधित विभागीय वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया।

मंत्री श्री बघेल ने बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन की गति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये। माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के 2 माह के चावल का समयानुसार भंडारण एवं वितरण कराये जाने के निर्देश दिये गये। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन की तैयारियों यथा - बारदानों की व्यवस्था, नवीन खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिये गये।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसान पंजीयन के संबंध में शेष किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये गये। खरीदी केन्द्रों एवं संग्रहण केन्द्रों में शॉर्टेज की मात्रा में कमी लाये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये। राज्य भण्डार गृह निगम के गोदाम निर्माण प्रगति की समीक्षा की गई एवं निर्माणाधीन गोदामों के समयानुसार निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

नापतौल की समीक्षा करते हुए धरमकांटा का सत्यापन धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में मंत्री ने सिटी गैस वितरण योजना के संबंध में विभागीय वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।

बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक/खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंधक राज्य भण्डार गृह निगम एवं नापतौल के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।