व्यापार

खानपुर में खाद व्यापारी संघ की तहसील बैठक में नई टीम बनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खानपुर में खाद व्यापारी संघ की तहसील बैठक में नई टीम बनी

भास्कर न्यूज | खानपुर काली तलाई बालाजी धाम खानपुर में खाद व्यापारी संघ की तहसील स्तरीय बैठक हुई। बैठक में खानपुर, पनवाड़, बाघेर, दहीखेड़ा, हरिगढ़, सारोला, तारज, सीमलखेड़ी, सूमर, मरायता सहित कई क्षेत्रों के खाद व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में खाद व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

संगठन को मजबूत करने पर बात हुई। बैठक में सर्वसम्मति से खाद व्यापारी संघ अध्यक्ष रामेश्वर नागर को बनाया गया। उपाध्यक्ष रमेश सुमन को चुना गया। भरतलाल, अशोक धाकड़, दशरथ धाकड़ को भी जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर खाद व्यापारी सहित अन्य पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में खाद व्यापारियों के हितों से जुड़े बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

संगठन के जरिए समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर नागर के चुने जाने पर खाद व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।