राज्य

खंडवा में बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खंडवा में बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर खंडवा में शिक्षा विभाग द्वारा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लैंगिक भेदभाव समाप्त करने का संदेश देना था। इस दौरान बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकने और बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठकों के माध्यम से भी इन विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बाल विवाह रोकने, लैंगिक भेदभाव समाप्त करने तथा बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्राचार्य डी.पी. चोरे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं को जागरूक बनाने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं।

-------- बाइट डी.पी. चोरे प्राचार्य, सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंडवा

बाइट – महक नीरज छात्रा बाइट – साक्षी रघुवंशी छात्रा

---

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।