खंडवा में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच, पहली बार होगी संभागीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रोप स्किपिंग के साथ डोज बॉल, पिट्टू और मिनी गोल्फ प्रतियोगिताओं का आयोजन
खंडवा में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नई खेल विधाओं को मंच दिया जा रहा है। जिले में 5 से 9 अक्टूबर तक जिला स्तरीय रोप स्किपिंग सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार खंडवा में संभागीय स्तर पर रोप स्किपिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें संभाग के पांच जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
रोप स्किपिंग के साथ डोज बॉल, पिट्टू और मिनी गोल्फ जैसी खेल विधाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। जिला शालेय क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 5 अक्टूबर को रोप स्किपिंग और 6 अक्टूबर को जिला स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता आयोजित हुई। सभी जिलों की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद खंडवा में संभागीय प्रतियोगिता होगी।
प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।
बाइट्स:
- शैलेंद्र सिंह चौहान — जिला शालेय क्रीड़ा अधिकारी, खंडवा
- तनु सैनी — छात्रा, खंडवा
- आदर्श मंडलोई — छात्र, खंडवा