विदेश

खंडवा के कोविद गंगराड़े ने चीन में रचा इतिहास, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खंडवा के कोविद गंगराड़े ने चीन में रचा इतिहास, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

डिजिटल माध्यम अभि-कल्पना श्रेणी में हासिल की सिल्वर मेडल

70 देशों के करीब 1,400 प्रतिभागियों के बीच भारत के छह रजत पदकों में कोविद भी शामिल

खंडवा, अक्टूबर 06: जिले के कोविद गंगराड़े ने चीन के शांगहाई में वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। विश्व कौशल प्रतियोगिता में कोविद ने डिजिटल माध्यम अभि-कल्पना श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के 70 देशों के करीब 1 हजार 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से प्रतियोगिता में कुल छह रजत पदक हासिल किए गए। डिजिटल और तकनीकी कौशल के इस क्षेत्र में कोविद ने अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। कोविद वर्तमान में मुंबई स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में अभि-कल्पना की पढ़ाई कर रहे हैं।

------------

बाइट कोविद गंगराडे - रजत पदक विजेता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।