खंडवा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी सक्रिय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मनचलों पर नजर, महिलाओं से सीधा संवाद कर रही पुलिस, दुर्गा वाहिनी टीम के साथ सेल्फी ले रहीं युवतियां
नवरात्रि में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खंडवा पुलिस ने विशेष पहल की है। दुर्गा वाहिनी टीम में शामिल महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शाम से देर रात तक गरबा एवं दुर्गा पंडालों में पेट्रोलिंग कर रही हैं। टीम महिलाओं और बच्चियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं जान रही है। पंडालों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मनचलों को सख्त हिदायत दी जा रही है। महिला पुलिस की इस पहल से युवतियों और महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी भी ले रही हैं।
---
बाइट 01: स्नेहा ठाकुर — महिला पुलिस इंस्पेक्टर
बाइट 02: सुनीता मनसारे — महिला अजाक थाना प्रभारी
बाइट 03: मिकिता चौहान — महिला सेल प्रभारी, खंडवा
बाइट 04: गायत्री वर्मा — स्थानीय युवती -----