खंडवा- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कल लगेगा समाधान शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत रविवार 30 अगस्त को नगर निगम के सिविल लाइन स्थित जोन क्रमांक-1 कार्यालय परिसर में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़े लंबित आवेदनों का भी निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे और स्थानीय उद्यमियों व युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम आयोजित होगा।