खंडवा में सेवा सेतु शिविर, एक मंच पर मिलीं सरकारी योजनाओं और सेवाओं की सुविधाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दो दर्जन से अधिक विभागों ने लगाए स्टॉल 556 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच
हितग्राहियों को चेक और जरूरी दस्तावेज वितरित
खंडवा, अक्टूबर 04: जिले में नागरिकों को पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत सेवा शिविर आयोजित किया गया। पुरानी अनाज मंडी में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, नगर निगम, विद्युत विभाग सहित दो दर्जन से अधिक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक और जरूरी दस्तावेज वितरित किए गए। शिविर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच में 556 मरीजों का परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां दी गईं। कार्यक्रम के बाद खंडवा सांसद, विधायक, महापौर और कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण किया और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
-------
बाइट: ज्ञानेश्वर पाटिल — सांसद, खंडवा