राज्य

खंडवा के सिहाड़ा पंचायत क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खंडवा के सिहाड़ा पंचायत क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन
  1. जनविश्वास अभियान के शिविर में ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य जांच

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत खंडवा के सिहाड़ा पंचायत क्षेत्र में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में खंडवा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश में चल रही योजनाओं के संबंध में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की।

जिले के जो सफल उधमी हैं उन्होंने अपने अनुभव भी ग्रामीणों से साझा किए। इस जन विश्वास कार्यक्रम में स्वाथ्य, महिला बाल विकास, क़ृषि विभाग वन विभाग सहित 30 से ज्यादा हीं विभाग के सिविल भी लगाए गए जिसमें लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड एवं मुफ्त एक्स रे भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।

------ बाइट -ऐश्वर्य वर्मा - जिला पंचायत सीईओ, खंडवा

बाइट - कंचन तनवे - विधायक, खंडवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।