खंडवा में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अनाज मंडी से निकली पदयात्रा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने की सहभागिता; लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनजागरूकता का दिया संदेश।
खंडवा, नवंबर 04: जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकाली गई। अनाज मंडी से आयोजित इस पदयात्रा में प्रदेश के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की।
इस दौरान राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा पदयात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र विरोधी और अराजकतावादी शक्तियों के षड्यंत्रों के प्रति लोगों को जागरूक करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देना है। उन्होंने कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है।
पदयात्रा के माध्यम से लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सजग और एकजुट रहने की अपील की गई।
-------------
बाइट - धर्मेंद्र सिंह लोधी , राज्यमंत्री