अपराध

खंडवा में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, मंत्री विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खंडवा में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, मंत्री विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर खंडवा पुलिस लाइन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ खंडवा विधायक, महापौर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर निमाड़ अंचल के कलाकारों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों ने क्षेत्र की लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक पेश की।

कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉल के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

इस तरह खंडवा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन प्रदेश की संस्कृति, लोककला और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित रहा।

बाइट – डॉ. विजय शाह, कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन

-------

खंडवा पुलिस लाइन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन

कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

राष्ट्रगान के बाद निमाड़ के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विभिन्न शासकीय योजनाओं के लगाए गए विभागीय स्टॉल

मंत्री विजय शाह सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।