राज्य

खंडवा-ओंकारेश्वर रेलखंड पर 2026 के अंत तक दौड़ेंगी ट्रेनें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खंडवा-ओंकारेश्वर रेलखंड पर 2026 के अंत तक दौड़ेंगी ट्रेनें

खंडवा से ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक यात्री ट्रेनें शुरू करने की दिशा में रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विन कुमार ने ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होने साल 2026 के अंत तक इस रेलखंड पर यात्री ट्रेनें शुरू करने के संकेत दिए।

इस ट्रेक पर ट्रेन सेवा शुरू होने से महाराष्ट्र से ओंकारेश्वर की रेल कनेक्टिविटी को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। डीआरएम ने खंडवा रेलवे सलाहकार समिति के लोगों के साथ ओंकारेश्वर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जानकारी देते हुए बताया की नासिक के भगवान त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग से खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की सेवाएं भी एक ही ट्रैक पर जल्द शुरू की जाएगी।

इससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ पर्यटन को काफी फायदा मिलने वाला है। रेलवे की योजना है कि साल 2026 के अंत तक खंडवा से ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन के बीच यात्री ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाए। वहीं, ओंकारेश्वर रोड से महू-अंबेडकर नगर के बीच रेल लाइन का काम पूरा होने में अभी समय लगेगा।

रेलवे की कोशिश है कि सिंहस्थ 2028 तक बलवाड़ा तक रेल ट्रैक तैयार कर वहां तक ट्रेन संचालन शुरू किया जाए।

------- बाइट - मनोज सोनी, रेलवे सलाहकार समिति, खंडवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।