अपराध

खंडवा में पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खंडवा में पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला

खंडवा जिले में समस्त त्यौहार सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद खंडवा पुलिस प्रशासन और पत्रकारों की टीम के बीच शनिवार को खंडवा के जिम खाना ग्राउंड पर त्यौहारों पर ड्यूटी की थकान मिटाने औऱ आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच आयोजित इस मैत्री क्रिकेट मुकाबले पर मैदान में कहीं बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात हुई तो कहीं गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के बीच हुए इस मुकाबले ने खेल के माध्यम से आपसी तालमेल, मित्रता और भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर पेश की। मुकाबले में खंडवा पुलिस प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में प्रशासन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा ने अपने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि मैदान में मौजूद दर्शक भी रोमांचित हो उठे। उन्होंने शानदार शॉट्स लगाते हुए अकेले 88 रन जड़ दिए। उनकी इस आतिशी पारी ने पत्रकार इलेवन के सामने जीत के लिए 188 रनों की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार इलेवन की टीम 66 रन हीं बना पाई। जिला पुलिस प्रशासन की टीम विशाल रन के अंदर से यह मैत्री मैच में विजय रहे जहां उत्कृष्ट बल्लेबाजी करने के लिए मेन ऑफ़ द मैच से जिला पंचायत सीईओ को सम्मानित किया गया तो वहीं बेस्ट फील्डिंग के लिए पत्रकार मुस्ताक खान को भी सम्मानित किया गया।

-------------

BYTE 1- ऋषव गुप्ता- कलेक्टर खंडवा

BYTE 2- शेख शकील - वरिष्ठ पत्रकार

💡 पृष्ठभूमि (Background)

खंडवा जिले में पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम त्योहारों के बाद थकान मिटाने और आपसी सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद को दर्शाती है, जिससे दोनों पक्षों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है। सामान्य जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों को यह महसूस हो कि अधिकारी और पत्रकार एकजुट होकर समाज की भलाई के लिए कार्यरत हैं, जिससे समाज में शांति और पारदर्शिता की भ

🎙️ जनता का संदेश का मत

खंडवा में पुलिस और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट से दिखता है कि संघर्ष के बजाय सहयोग से समाज में शांति बनी रहती है। जब भी आपसी मतभेद हों, संवाद और खेल के माध्यम से समाधान ढूंढ़ें। यह अनुभव हमें सिखाता है कि एकजुट होकर काम करने से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि भरोसा भी बढ़ता है। आइए हम सभी इस सकारात्मक उदाहरण को अपनाकर समाज में सौहार्द और सहयोग की संस्कृति फैलाएँ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।