देश

खंडवा में सुरक्षित मातृत्व दिवस, 310 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खंडवा में सुरक्षित मातृत्व दिवस, 310 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच

खंडवा। गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खंडवा जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिले की 310 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी समस्याओं की जांच की गई। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की जटिलता सामने आने पर महिलाओं को जिला अस्पताल में नि:शुल्क सोनोग्राफी और आगे के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सिजेरियन प्रसव, जुड़वा गर्भ और बार-बार गर्भपात जैसे मामलों में विशेष निगरानी रखी जाती है, ताकि गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की समय पर पहचान कर जरूरी उपचार दिया जा सके।

वहीं, काउंसलर एवं नर्सिंग ऑफिसर निकिता भास्कले ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाकर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।

बाइट 1: डॉ. अनिरुद्ध कौशल, सिविल सर्जन, खंडवा

बाइट 2: निकिता भास्कले, काउंसलर एवं नर्सिंग ऑफिसर

बाइट 3: प्रीति पंकज यादव, मरीज, खंडवा -------

खंडवा जिला महिला अस्पताल में सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित

जिले की 310 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच

एनीमिया, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच पर जोर

जटिल मामलों में नि:शुल्क सोनोग्राफी और उपचार की सुविधा

संतुलित आहार, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।