खंडवा में युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खंडवा में भारत सरकार की युवा आपदा मित्र योजना के तहत युवाओं को आपदा प्रबंधन का सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। 25 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण में एनएसएस, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और माय भारत के स्वयंसेवक शामिल हुए। होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के प्रशिक्षको ने युवाओं को बाढ़, भूकंप, आगजनी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली से बचाव और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। जिला सेनानी होमगार्ड रविंद्र महिवाल ने बताया कि युवाओं को आपदा के समय प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में तैयार करना योजना का उद्देश्य है। प्रशिक्षित युवा आगामी सिंहस्थ 2028 में भी जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन में सहयोग कर सकेंगे।
----- बाइट - रविंद्र महिवाल, जिला सेनानी होमगार्ड एवं कंपनी कमांडेंट, खंडवा
बाइट - कृष्णा गोचा, प्रशिक्षणार्थी, खंडवा
बाइट - अंकिता पुरी, प्रशिक्षणार्थी, खंडवा
खंडवा में युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
सिंहस्थ 2028 में भी सहयोग करेंगे प्रशिक्षित युवा