व्यापार

खाने-पीने की चीजों को जीएसटी लिखे बिल के साथ बेचें, निरीक्षण में गंदगी मिली तो होगी कार्रवाई: FSO

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
खाने-पीने की चीजों को जीएसटी लिखे बिल के साथ बेचें, निरीक्षण में गंदगी मिली तो होगी कार्रवाई: FSO

बाजार में किसी भी सूरत में मिलावट वाली वस्तुएं नहीं बेची जाएं। यदि किसी दुकान पर मिलावटी तेल, घी, मसाले या अन्य दैनिक सामग्री पाई गई तो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSSAI) के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक्सपायरी डेट की जांच: सभी व्यापारी अपनी दुकानों के स्टॉक की नियमित रूप से जांच करें।

एक्सपायरी डेट (अवधि पार) हो चुका माल काउंटर पर बिल्कुल नहीं होना चाहिए। ऐसा सामान पाए जाने पर उसे तुरंत नष्ट करवाया जाएगा और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साफ-सफाई और सुरक्षित भंडारण: दुकानों और गोदामों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण में ही स्टोर किया जाए।

मक्खियों, मच्छरों व चूहों आदि से मिठाई सहित खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दुकानदार की ही है। लाइसेंस और पक्की बिलिंग: सभी छोटे-बड़े किराना व्यापारियों के पास खाद्य लाइसेंस होना जरूरी है। इसके साथ ही सामान की खरीद-बिक्री के पक्के बिल रिकॉर्ड में रखे जाएं। ग्राहक को प्रत्येक खरीद का पक्का बिल दिया जाए।

बिल पर जीएसटी और पैन नंबर अंकित होना चाहिए। बैठक में गंगानगर किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदूराम बदरा एवं उपस्थित व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की इस पहल की सराहना की। भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को महावीर दल मंदिर में गंगानगर किराना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता गंगानगर किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदूराम बदरा ने की। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल शर्मा तथा नरेश सेवदा ने त्योहारों के मद्देनजर व्यापारियों को शुद्ध, सात्विक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ बेचने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कमिश्नर अविचल चतुर्वेदी के साफ निर्देश हैं कि जन स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने व्यापारियों को पूरी ईमानदारी के साथ व्यापार करने की हिदायत दी। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने विभाग के अधिकारियों को सहयोग का भरोसा दिलाया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।