राज्य

खरगोन में बधिरजनों के अधिकार और समान भागीदारी को लेकर जागरूकता रैली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खरगोन में बधिरजनों के अधिकार और समान भागीदारी को लेकर जागरूकता रैली

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर निकली रैली, शिक्षा-रोजगार और समान अवसरों पर दिया संदेश

बधिरजनों से संवाद के लिए सांकेतिक भाषा सीखने की अपील

खरगोन, अक्टूबर 04: जिले में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बधिर-जनों के अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। बधिर कल्याण एवं सामुदायिक विकास निमाड़ बधिर संघ के तत्वावधान में आयोजित रैली को नगर-पालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने किला मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गौरी-धाम स्थित विश्राम भवन पहुंची, जहां सभा के साथ इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और मानवाधिकारों से जुड़े विषयों पर सांकेतिक भाषा में चर्चा की गई। साथ ही समाज और सरकारी कर्मचारियों से सांकेतिक भाषा सीखने का आग्रह किया गया, ताकि बधिर-जनों से संवाद आसान हो सके।

----------

बाइट: छाया जोशी — अध्यक्ष, नगरपालिका खरगोन

बाइट- प्रीति लालवानी — समाजसेवी एवं अनुवादक, इटारसी

बाइट- आशीष कौशल — दिव्यांग, खरगोन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।