राजनीति

खरगोन - लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
खरगोन - लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और विकास से डर कर हर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर दिग्भ्रमित कर रहे हैं: गजेंद्र पटेल बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव

खरगोन - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा है कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और विकास से डरते हुए हर मुद्दे पर विरोध कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

मंगलवार को खरगोन में पत्रकारों से चर्चा में राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के डरने की बात को लेकर पूछे गए सवाल पर गजेंद्र पटेल ने कहा कि, " भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से सरकार में है और विपक्ष को पारदर्शिता और नियमानुसार कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिलती रही है".

उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी विगत 3 महीने से युवाओं को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं तो क्या अभी बिना अनुमति के कार्यक्रम कर रहे हैं और वक्तव्य दे रहे हैं?

उन्होंने कहा कि आगामी 18 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी इसी प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन सरकार उन्हें नियमानुसार अनुमति दे रही है.

पटेल ने कहा कि दरअसल 70% देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और देश के विकास के पद पर अग्रसर है, इसलिए उन्हें डर सता रहा है और उनकी कोई ना कोई मुद्दा निकाल कर विरोध और भ्रम पैदा करने की प्रवृत्ति हो गई है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकसभा में हर विषय पर निडर होकर चर्चा करने को तैयार है लेकिन राहुल गांधी तो स्वयं डरते हैं इसलिए विदेश में जाकर भारत का विरोध और बुराई करते हैं। उन्होंने कई उनकी यह आदत जनता देख और समझ रही है।

सागर में हुई जहरीली शराब से मौत को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने इस पर तत्काल एक्शन लेकर कार्रवाई की है. इसी तरह बालाघाट में बच्चों की मृत्यु को लेकर उन्होंने कहा कि मामलों की स्क्रुटनी और स्कैनिंग की जा रही है और प्रभारी मंत्री गंभीरता से इस मुद्दे को देख रहे हैं.

गजेंद्र पटेल राजस्थान नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी हैं, उन्होंने कहा कि इन चुनाव में भी जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और मुख्यमंत्री भजनलाल जी के नेतृत्व में विकास की नई गाथाएं लिखी जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।