राज्य

खरगोन- उपमंडी गोगावां में 15 सितंबर से शुरू होगी अनाज नीलामी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
खरगोन- उपमंडी गोगावां में 15 सितंबर से शुरू होगी अनाज नीलामी

कृषि उपज मंडी समिति खरगोन की उपमंडी गोगावां में 15 सितंबर से अनाज की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। मंगलवार को सुबह 11 बजे मुहूर्त के साथ नीलामी कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।

अक्रियाशील उपमंडियों को फिर से सक्रिय करने और किसान संघ के अनुरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है। मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे 15 सितंबर से अपनी कृषि उपज अनाज बिक्री के लिए उपमंडी गोगावां लाएं और नीलामी प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।