खरना पर गुड़, दूध और अरवा चावल का खीर एवं शुद्ध गेहूं से बनी रोटी भगवान भुवन भास्कर को अर्पित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छठ महापर्व का दूसरा दिन, खरना पर गुड़, दूध और अरवा चावल का खीर एवं शुद्ध गेहूं से बनी रोटी भगवान भुवन भास्कर को अर्पित, खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा पहला अर्घ्य।
Short Headline: खरना पर गुड़, दूध और अरवा चावल का खीर एवं शुद्ध गेहूं से बनी रोटी भगवान भुवन भास्कर को अर्पित
खरना अनुष्ठान, रांची, डीडी
छठ महापर्व का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ खरना अनुष्ठान
खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य
एंकर लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन आज व्रतियों ने श्रद्धा भाव से खरना अनुष्ठान किये। अब उनका छत्तीस घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो रहा है। भगवान भाष्कर को कल व्रति और श्रद्धालु पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। उदीयमान सूर्य को सोमवार को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद इस महापर्व का समापन होगा।
होल्ड अप साउंड/रिपोर्ट
वीओ 01. छठ महापर्व के दूसरे दिन सुबह से ही व्रती खरना अनुष्ठान की तैयारियों में जुटे रहे। घरों में साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हुए पारंपरिक तरीके से प्रसाद तैयार किया गया। मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और रोटी बनाई गई। व्रतियों ने बताया कि छठ महापर्व प्राकृति उपासना के साथ वैज्ञानिक महत्व भी रखता है।
बाइट- शालिना चतुर्वेदी, छठ व्रति बाइट- ऋतुजा शुक्ला, छठ व्रति
वीओ 02. खरना अनुष्ठान संपन्न होने के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो रहा है। छठ व्रती आशा देवी ने बताया कि वे विगत कई वर्षों से महापर्व कर रही हैं और भगवान भुवन भास्कर ने उनकी सभी मनोकामानाएं पूरी की हैं। वहीं, उनकी पुत्री किरण देवी ने कहा कि चार दिनों के इस महापर्व के दौरान सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बाइट- आशा देवी, छठ व्रती बाइट- किरण तिवारी, पुत्री
वीओ 03. छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती और श्रद्धालु विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। विशेषज्ञ डॉ. रीता शुक्ला ने छठ महापर्व की वैज्ञानिक महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह महापर्व आंतरिक और बाह्य शुद्धता के साथ किया जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान सूर्य ऊर्जा के सबसे बड़े श्रोत हैं और कई शारीरिक विकारों को दूर करने में सूर्य की किरणें सहायक हैं।
बाइट- रीता शुक्ला, विशेषज्ञ
अंतिम वीओ आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का यह पर्व पूरे राज्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
रांची से सूरज के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर छठ महापर्व के दूसरे दिन के दौरान खरना अनुष्ठान के बारे में है, जिसमें गुड़, दूध और अरवा चावल से बनी खीर तथा शुद्ध गेहूं से बनी रोटी भगवान भुवन भास्कर को अर्पित की गई। यह अनुष्ठान रांची के डीडी में पारंपरिक रूप से किया जाता है और 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद होता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय धार्मिक परंपरा को दर्शाता है और भक्तों के लिए आध्यात्मिक संतोष का स्रोत है। आम जनता पर इसका असर सांस्कृतिक एकता और पारिवारिक भक्ति को बढ़ावा देने के रूप में पड़ सकता है, जिससे समुदाय में