व्यापार

खरगोन की बलवाड़ी मंडी में लाल मिर्च की नीलामी शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खरगोन की बलवाड़ी मंडी में लाल मिर्च की नीलामी शुरू

खरगोन जिले की बलवाड़ी कृषि उपज मंडी में लाल मिर्च की नीलामी शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब मंडी में कपास, अनाज और मक्का के अलावा लाल मिर्च की भी खरीदी-बिक्री होगी। पूर्व कृषि राज्यमंत्री और खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार की पहल पर शुरू हुई इस व्यवस्था के पहले दिन शुभ मुहूर्त में लाल मिर्च 1811 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकी।

नीलामी के शुभारंभ पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान एसडीएम सत्येंद्र बैरवा, मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह चावला सहित किसान और व्यापारी मौजूद रहे। स्थानीय मंडी शुरू होने से खरगोन, भगवानपुरा और भीकनगांव सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नजदीक ही बाजार मिलेगा।

इससे परिवहन खर्च और समय की बचत होने के साथ बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

---- बाइट बालकृष्ण पाटीदार, विधायक, खरगोन

बाइट मंजीत सिंह चावला, अध्यक्ष, मंडी व्यापारी संघ खरगोन

बाइट दिनेश पाटीदार, किसान, टेमला खरगोन ------------

खरगोन की बलवाड़ी मंडी में लाल मिर्च की नीलामी शुरू

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।