खरगोन- बीमार मां की देखभाल को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर घर में दफनाया शव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शकरखेड़ी में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे बने कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। साथ ही परिवार के बच्चों को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय आरोपी पूनम बारे का अपनी बीमार मां की देखभाल को लेकर बड़े भाई संतोष बारे से विवाद हुआ था। 5 नवंबर को हुए विवाद में आरोपी ने संतोष पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष की अगले दिन मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर में ही दफना दिया।
परिजनों और ग्रामीणों को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर में खुदाई कर शव बरामद किया और आरोपी पूनम बारे को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल लाठी जब्त कर ली। एसपी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में पुलिस मामले की जांच कर रही है।