राजनीति

खरगोन जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खरगोन जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 शुरू

खरगोन में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रारूप सूची जारी, जिले की प्रारूप मतदाता सूची में 14.35 लाख मतदाता दर्ज

करीब 24 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़े, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा

खरगोन जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गुरु प्रसाद ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया। प्रारूप सूची में जिले के 14 लाख 35 हजार 220 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इस बार करीब 24 हजार नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े गए हैं।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इनका निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कलेक्टर ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और पात्र युवाओं से पंजीयन कराने की अपील की।

---- बाइट गुरु प्रसाद, जिला निर्वाचन अधिकारी, खरगोन

------

💡 पृष्ठभूमि (Background)

खरगोन जिले में 2027 के लिए मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हुआ है, जिससे जिले की प्रारूप सूची में 14.35 लाख मतदाता दर्ज हुए और लगभग 24 हजार नए नाम जुड़ गए। यह कदम चुनाव आयोग के निर्देशानुसार है, ताकि चुनावी डेटा सटीक और विश्वसनीय बना रहे। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सही मतदाता सूची से चुनावी प्रक्रियाएँ पारदर्शी और निष्पक्ष बनती हैं, और मतदाता धोखाधड़ी रोकी जा सकती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि नए पंजीकृत मतदाता अपने वोट का सही उपयोग कर सकेंगे, और मौजूदा मतदाता भी अपनी जानकारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।