खेल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 200 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पुलिस लाइन आयुक्तालय में युवा एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसीपी सरोज धायल के निर्देशन में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। सत्रों में खेल, फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और मानसिक मजबूती विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io