खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 88वें संस्करण में हिस्सा लिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 88वें संस्करण में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ब्रिक्स के सहयोग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। डॉ. मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या कम करने में भी मददगार है। उन्होंने युवाओं से रोज़ाना कम से कम एक घंटा खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए देने की अपील की।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी युवाओं से फिट इंडिया अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश को फिट, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।