खेल

खेल एवं युवा विकास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया 7 दिवसीय वंदे मातरम शिविर-2026 का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खेल एवं युवा विकास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया 7 दिवसीय वंदे मातरम शिविर-2026 का शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ खेल एवं युवा विकास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए 150 से अधिक युवाओं से संवाद किया।

इस अवसर पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, संवैधानिक मूल्यों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं युवा नेतृत्व की भावना को मजबूत किया जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में आज की युवा पीढ़ी की भूमिका निर्णायक है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।